फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   SIT probe begins in treasury embezzlement case

कोषागार गबन मामले में एसआईटी जांच शुुुुरू

Sun, 30 Jan 2022 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
SIT probe begins in treasury embezzlement case
कोषागार गबन मामले में गठित एसआईटी कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक उत्तरकाशी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस अभी तक इस मामले में दो गिरफ्तारियां भी कर चुकी है। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोषागार गबन मामले मे एसआईटी ने जांच शुुुरू हो गई है। आरोपियों व अन्य संदिग्धों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ शुुरू की जा रही है। इसके अलावा जल्द ही एसआईटी जनपद के सभी पेंशनरों का विवरण भी खंगालेगी, जिससे पता चल सके कि कितने पेंशनरों की पेंशन राशि में हेराफेरी हुई है। अभी तक 12 पेंशनरों की पेंशन राशि गबन किए जाने की पुष्टि हुई है। एसआईटी जांच के बाद मामले में गबन की राशि और आरोपियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अभी तक मामले में दो आरोपियों महावीर सिंह व धर्मेंद्र शाह की गिरफ्तारी कर चुकी है। जबकि एक महिला आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस विवेचना के दौरान दो अन्य नाम भी सामने आए थे। जिनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में बीते 7 जनवरी को सहायक कोषाधिकारी बृजेंद्र लाल शाह ने कोतवाली में कोषागार के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 42 लाख से अधिक के गबन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने कोषागार कर्मी महावीर सिंह, धर्मेंद्र शाह व महिला पीआरडी कर्मी आरती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed