फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Silkyara Tunnel Accident: Workers could not celebrate Diwali, now will celebrate Egas

Silkyara Tunnel Accident : दिवाली नहीं मना पाए मजदूर, अब ईगास मनाएंगे, रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में

Thu, 23 Nov 2023 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिलक्यारा(उत्तरकाशी)।
अमर उजाला नेटवर्क, सिलक्यारा(उत्तरकाशी)। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 12:46 AM IST
सार

इन श्रमिकों में उत्तराखंड राज्य के भी दो श्रमिक शामिल हैं। पौड़ी और पिथौरागढ़ राज्यों के ये मजदूर दिवाली का त्योहार भले न मना सके हों, लेकिन ईगास पर्व जरूर मनाएंगे।

विज्ञापन
Silkyara Tunnel Accident: Workers could not celebrate Diwali, now will celebrate Egas
उत्तरकाशी सुंरग में ड्रिलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इन श्रमिकों में उत्तराखंड राज्य के भी दो श्रमिक शामिल हैं। पौड़ी और पिथौरागढ़ राज्यों के ये मजदूर दिवाली का त्योहार भले न मना सके हों, लेकिन ईगास पर्व जरूर मनाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड राज्य में दिवाली के ठीक 11 दिन बाद ईगास पर्व या बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है। पिछले दस दिनों से सुरंग में कैद मजदूरों के लिए शुभ समाचार 11वें दिन बुधवार शाम को आया। मजदूरों को निकालने के लिए ऑगर मशीन से डाला जा रहा पाइप उनके बेहद करीब पहुंच गया है जिससे सभी को बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि आज सभी मजदूर बाहर आएंगे और 11 दिन बाद सूरज देखेंगे। वहीं 11 दिन बाद ईगास का पर्व होने से यह खुशी भी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


सुरंग में फंसे कोटद्वार निवासी फोरमैन गबर सिंह नेगी के भाई प्रेम सिंह नेगी, तीरथ सिंह नेगी ने भी इस शुभ सूचना पर खुशी जताई। वहीं सुरंग में फंसे एक अन्य पिथौरागढ़ निवासी शॉटक्रिट मशीन के असिस्टेंट ऑपरेटर पुष्कर सिंह ऐरी के ममेरे भाई अमन बिष्ट ने भी इसे ईगास पर बड़ी खुशखबरी बताया। सभी मजदूरों के आज बाहर आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed