फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Selection of 185 youth for pre-army training

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 185 युवाओं का चयन

Mon, 05 Apr 2021 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Selection of 185 youth for pre-army training
ब्रह्मखाल उत्तरकाशी में यूथ फाउंडेशन के सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चयनित युवक। - फोटो : UTTER KASHI
यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए लगाए जा रहे परीक्षण शिविरों में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक जिले में नौ स्थानों पर लगाए गए मेडिकल कैंपों में करीब 1200 युवक पहुंचे, जिनमें से मानकों पर खरे उतरे 185 का चयन निशुल्क प्रशिक्षण के लिए किया गया।
विज्ञापन

यूथ फाउंडेशन के कैंप इंचार्ज कैप्टन (सेनि) बलवीर सिंह ने बताया कि जनपद की गंगा घाटी में उत्तरकाशी, भटवाड़ी, भंकोली, धौंतरी, बनचौरा, चिन्यालीसौड़, धनारी, डुंडा और ब्रह्मखाल में आयोजित मेडिकल कैंपों में करीब 1200 युवक पहुंचे। मेडिकल जांच के बाद इनमें से 185 युवकों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों ने बड़कोट, पुरोला, मोरी, नैटवाड़ एवं आराकोट में भी कैंप लगाकर युवकों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित युवकों को जुलाई से कवांएटहाली स्थित फाउंडेशन के कैंप में तीन माह का सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। मेडिकल कैंप में फाउंडेशन के विशाल कलूड़ा, चंद्रमोहन पंवार, राम सिंह रावत आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed