{"_id":"5eaafd288ebc3e909943a4e3","slug":"rishi-kapoor-memory-remains-in-the-hearts-of-the-people-of-maneri-utter-kashi-news-drn343051856","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरी के लोगों के दिलों में बाकी है ऋषि कपूर की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरी के लोगों के दिलों में बाकी है ऋषि कपूर की याद
विज्ञापन
वर्ष 1974 में उत्तरकाशी में मनेरी डैम साइट पर फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के दौरान अभिनेता ऋषि कपूर, अमित
- फोटो : UTTER KASHI
मनेरी के लोगों के दिलों में भी बॉलीवुड के चाकलेटी ब्वाय के रूप में पहचान रखने वाले ऋषि कपूर की याद बाकी है। वह ‘कभी-कभी’ फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग के लिए साथी कलाकारों सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और नीतू सिंह के साथ यहां आए थे।
ऋषि कपूर के बृहस्पतिवार को मुंबई में निधन की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वह उन्हें याद कर भावुक हो गए। यश चोपड़ा निर्देशित ‘कभी-कभी’ 1976 में रिलीज हुई थी। इसकी शूटिँग के लिए फिल्म की यूनिट 1974 में उत्तरकाशी पहुंची थी।
शूटिंग देखने लोगों की भीड़ जुटती थी। इन्हीं लोगों में मनेरी निवासी 66 वर्षीय राजाराम पंवार भी शामिल थे। वह बताते हैं कि उस वक्त यहां मनेरी भाली प्रथम चरण के प्रोजेक्ट के बैराज का निर्माण कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
बैराज साइट के पास ही उनकी परचून की दुकान थी। ऋषि कपूर सहित सभी फिल्म कलाकार मनेरी में बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। करीब पांच छह दिन चली शूटिंग के दौरान फिल्म के कई अहम दृश्य फिल्माए गए।
वह बताते हैं कि कलाकारों की सुरक्षा और शूटिंग के शेड्यूल के चलते ग्रामीणों को शूटिंग स्थल से दूर ही रखा जाता था। कभी-कभार अभिनेता हाथ हिलाकर ग्रामीणों के अभिवादन का जवाब दे देते थे, जिससे ग्रामीण उत्साह से भर जाते थे।
रंगकर्मी और शिक्षक सुरक्षा रावत ने बताया कि ‘कभी कभी’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी उम्र काफी कम थी, लेकिन उन्हें शूटिंग के लिए उमड़ी भीड़ का दृश्य आज तक याद है। ऋषि कपूर उत्तरकाशी के लोगों की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।