फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Riddhima wins 'Dance Uttarkashi Dance' title

रिद्धिमा ने जीता ‘डांस उत्तरकाशी डांस’ का खिताब

Thu, 25 Mar 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Riddhima wins 'Dance Uttarkashi Dance' title
डांस उत्तरकाशी डांस प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अन्य प्रतिभागी, आयोजक एवं अतिथि। - फोटो : UTTER KASHI
नृत्य के क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाकर मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजित ‘डांस उत्तरकाशी डांस’ प्रतियोगिता में रिद्धिमा जोगेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नृत्य प्रतिभाओं को तराशने एवं मंच उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटे संजू डोगरा, रुद्रांश एवं संदीप द्वारा पनघा आर्ट्स ग्रुप के सहयोग से जनपद स्तरीय ‘डांस उत्तरकाशी डांस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीते 23 मार्च को इस प्रतियोगिता के लिए कलक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम में ऑडिशन लिया गया, जिसमें 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आठ वर्ष से 35 आयुवर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हुई। ऑडिशन के बाद 32 डांसर सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को हुए सेमीफाइनल राउंड में 11 डांसर प्रियांशी डबराल, कुमुद पंवार, आंचन, जाह्नवी, सूरज, राधिका टम्टा, ममता, अजय भारती, रिद्धिमा जोगेला, सुधा राणा एवं सचिन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को कड़ी स्पर्द्धा के बाद रिद्धिमा जोगेला विजेता रहीं। अजय भारती द्वितीय, आंचल तृतीय, सुधा राणा चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रख्यात नृत्य निर्देशक अजय भारती एवं सतीश पासवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता को 11 हजार, द्वितीय स्थान पर 7100 तथा तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, प्रताप राणा आदि ने आयोजकों की सराहना की। आयोजन में प्रवेश देशवान, दीपक नौटियाल, राजेश आर्य, सुरेश भट्ट, विक्की, उत्तम रावत, हरदेव पंवार आदि ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed