फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Review of ongoing works in the field of horticulture

जायका ने लिया उद्यानिक के क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा

Wed, 06 Apr 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Review of ongoing works in the field of horticulture
जायका (जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी) की टीम ने जनपद में उद्यानिकी के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न क्रिया कलापों का निरीक्षण किया। इस दौरान काश्तकारों ने टीम के समक्ष अपने प्रोजेक्टों की जानकारी दी।
विज्ञापन

खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उप निदेशक सुरेश राम व मुख्य उद्यान अधिकारी डा. रजनीश सिंह ने जापान इंडिया के कोइड़ा सोता, जायका के सहायक निदेशक साउथ डिविजन आलोक श्रीवास्तव को यमुनाघाटी में फूड प्रोसेसिंग इकाई, हाई डेंसिटी रूट स्टॉक बगीचे का निरीक्षण कराया। इस दौरान टीम ने घाटी में मटर तुड़ान, टमाटर, शिमला मिर्च आदि नकदी फसलों की बुवाई की तैयारी का जायजा लिया। उद्यान सचल केंद्र नौगांव के 40 काश्तकारों ने अपने-अपने प्रोजेक्टों के बारे में टीम को विस्तार से जानकारी दी। सीएचओ डा. रजनीश सिंह ने कहा कि जायका उद्यान के क्षेत्र वित्तीय सहायता देने के लिए आगे आई है। इस मौके पर अपर उद्यान अधिकारी अनिल मिश्रा, देवराना सब्जी उत्पाद समूह के अध्यक्ष जयेंद्र राणा, योगेश बधानी, जगमोहन, विनोद नौटियाल, स्वेता बधानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed