{"_id":"60b788128ebc3e59b5120946","slug":"revenue-department-is-telling-less-damage-due-to-hail-utter-kashi-news-drn3803977149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग कम बता रहा है ओलावृष्टि से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग कम बता रहा है ओलावृष्टि से नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनाघाटी के धारी कफनौल क्षेत्र में अप्रैल-मई में हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को हुए नुकसान का गलत आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने से सेब उत्पादकों में नाराजगी है। काश्तकारों का कहना है कि तीन से चार बार हुई ओलावृष्टि से उनकी 80 फीसदी फसल खराब हुई है, लेकिन राजस्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट में क्षति का आंकलन बहुत कम दिखाया है। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम पर क्षेत्र का मुआयना किए बगैर तहसील मुख्यालय में बैठकर रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया।
डीएम को लिखे पत्र में काश्तकारों ने सेब के बगीचों का स्थलीय निरीक्षण कर दोबारा से सर्वे करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेब की फसल खराब होने से उनके समक्ष बैंक व सहकारी समितियों से दवाई और खाद के लिए उठाए गए ऋणों की अदायगी करना मुश्किल हो गया है। भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य संजय थपलियाल, प्रधान तीयाँ मुकेश थपलियाल, प्रधान बजलाड़ी सकलचंद, प्रधान धारी विशालमणि डोभाल ने जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भेजकर ओलावृष्टि से सेब की फसल को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित कर दोबारा से सर्वे कराने की मांग की है।