{"_id":"6a37d454ed2023c7d30b1ed7","slug":"resolved-to-adopt-a-healthy-balanced-and-positive-lifestyle-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120654-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
Sun, 21 Jun 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री, यमुनोत्री सहित जिलेभर में हजारों लोगों ने किया योग
उत्तरकाशी/बड़कोट/नौगांव/पुरोला। योग दिवस के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम सहित पूरे जनपद में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
रविवार को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों और तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा एवं मां यमुना मंदिर परिसर में योगाभ्यास किया। वहीं, राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में योगाचार्य शेखर नैथानी, सोमनाथ सेमवाल और अनिता नौटियाल ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि योग आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है।
इसके साथ ही मंजीरा देवी विश्वविद्यालय एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हिटाणू में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक योग किया। प्राथमिक विद्यालय टकाना बरसाली में एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में योगाभ्यास आयोजित किया गया। पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस जवानों ने योग कर फिटनेस और मानसिक संतुलन का संदेश दिया। वहीं, झाला गांव में मां गंगा के तट पर ग्रामीणों ने प्रकृति के बीच योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
उधर, बड़कोट, नौगांव, पुरोला और चिन्यालीसौड़ में भी योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस मौके पर डीएम प्रशांत आर्य, राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।