{"_id":"bcd6f5906921daa9846394a4ba2b3d68","slug":"rain-and-hailstone-in-uttarkashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और ओलावृष्टि से फसल चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और ओलावृष्टि से फसल चौपट
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Updated Mon, 11 May 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम हुई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने दिचली और गमरी पट्टी के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से कृषि और बागवानी को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार शाम दिचली एवं गमरी पट्टी के रौंतल, अदनी, गमरी, खांड, पुजारगांव, बादसी, बगोड़ी, दिचली, जोगत आदि गांवों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल के साथ ही राजमा, खुमानी, अखरोट आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम प्रधान दशरथी देवी, अनिता पैन्यूली, देव सिंह राणा, कृष्णा, वृंदा, कविता, नत्थीराम मिश्रा, हेमवंती पैन्यूली आदि ने तहसीलदार से मिलकर फसलों को नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन