{"_id":"674a00384436d1eb990d1907","slug":"pwd-secretary-inspected-the-proposed-tekhala-heena-bypass-uttarkashi-news-c-5-1-drn1034-559225-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोनिवि सचिव ने किया प्रस्तावित तेखला हीना बाईपास का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोनिवि सचिव ने किया प्रस्तावित तेखला हीना बाईपास का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iबाईपास निर्माण का विरोध करने वाले स्थानीय लोगों की आपत्ति व सुझाव भी सुनें I
Iलोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ.पंकज पांडेय ने गंगोत्री हाईवे पर तेखला से हीना के बीच प्रस्तावित बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाईपास को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने वाले स्थानीय व होटल एसोसिसएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर उनकी आपत्ति व सुझाव सुने। सचिव ने कहा कि उनकी ओर से निरीक्षण सहित प्राप्त आपत्ति व सुझावों को शासनस्तर पर रखा जाएगा।I
Iचारधाम सड़क परियोजना में उत्तरकाशी से गंगोत्री के बीच गंगोरी व नेताला क्षेत्र को बाईपास करते हुए तेखला पुल से हीना तक बाईपास निर्माण प्रस्तावित है, जिसे लेकर लंबे समय से स्थानीय लोग व होटल एसोसिएशन ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। शुक्रवार को मुख्य सचिव के निर्देश पर लोनिवि सचिव डॉ.पंकज पांडेय उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीआरओ, परिवहन मंत्रालय, जिला प्रशासन एवं लोनिवि अधिकारियों के साथ तेखला, गंगोरी, गणेशपुर, नेताला से होते हुए हीना तक का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही प्रस्तावित बाईपास एवं वर्तमान सड़क की स्थिति का जायजा लिया। सचिव ने इस क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार की संभावनाओं की जानकारी भी ली। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कहा कि सामरिक दृष्टिकोण के साथ ही चारधाम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण इस सड़क के चौड़ीकरण कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अभियंता डीके शर्मा, बीआरओ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर प्रसन्न जोशी और कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने जानकारी प्रस्तुत की। डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क का जल्द निर्माण किया जाना जरूरी है। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित ज्योति प्रसाद उनियाल, विजयपाल मखलोगा, पूर्व प्रधान प्रथम सिंह नेगी, नरेश चौहान, माहेश्वरी भट्ट डीएफओ डीपी बलूनी, एडीएम देवानंद शर्मा, एसडीएम मुकेशचन्द रमोला आदि रहे।I