{"_id":"674485fd765a0d39dc088088","slug":"purola-won-the-final-of-the-football-competition-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109709-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुरोला ने जीता फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुरोला ने जीता फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल
Mon, 25 Nov 2024 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित एवरेस्ट विजेता स्व. सविता कंसवाल और पर्वतारोही स्व. नौमी रावत स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पुरोला के नाम रहा। पुरोला और ज्ञानसू ए के बीच खेला गया फाइनल रोमांचक मैच ड्रॉ हुआ। बाद में पेनाल्टी शूट के आधार पर पुरोला की टीम विजेता बनी।
सोमवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि दयारा पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष मनोज राणा ने किया। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना करते हुए युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास की सराहना की। इस दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर पुरोला और ज्ञानसू ए की टीम फाइनल में पहुंची। रोमांचक फाइनल मैच में ज्ञानसू ए और पुरोला की टीम 3-3 गोल के साथ बराबरी पर रही। तब पेनाल्टी शूट में पुरोला की टीम को 3-1 से विजेता घोषित किया गया। विजेता को 25 हजार और उप विजेता को 15 हजार की नकद राशि दी गई।
प्रतियोगिता में रिजुल बेस्ट प्लेयर, हरेंद्र बेस्ट गोल कीपर, ऋतुज रमोला बेस्ट डिफेंडर और रुद्र ठाकुर व सुजल को बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर आयोजन समिति से जुड़े कृष्णा रमोला, रितुज रमोला, शादाब, प्रेम सिंह पंवार, सोहन पाल, अरुण बिष्ट, रमेश चौहान, राजपाल बिष्ट, शैलेंद्र मटूड़ा, जगेंद्र भंडारी, दिनेश गौड़, कौशल चौहान, रतनमणी भट्ट, महावीर चौहान, शिवेंद्र, पृथ्वी दत्त, चंद्रमोहन, इरशाद खान, मनीष पंवार आदि रहे।

डॉक्टर आयशा गोयल ।
विज्ञापन