फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   protest against the action of the transport department

परिवहन विभाग की कार्रवाई का विरोध

Mon, 15 Nov 2021 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
protest against the action of the transport department
यमुनाघाटी बोलेरो कैंपर एसोसिएशन ने बर्निगाड़ में यमुनोत्री हाइवे पर अपने वाहन खड़े कर परिवहन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। वाहन स्वामियों ने बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बना कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर जुटे वाहन स्वामियों का कहना था कि परिवहन अधिकारियों द्वारा वाहन की छतों पर लगे कैरियर और जाल को काट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। यदि यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वे वाहन खड़े कर आंदोलन करेंगे। वाहन स्वामियों ने कहा कि उनके वाहन चार प्लस एक और दस क्विंटल क्षमता में पास हैं। वाहन की छतों पर लगा कैरियर सवारियों के सामान की सुरक्षा के लिए है। जिसे परिवहन अधिकारियों द्वारा जबरन काटा जा रहा है। उनके वाहनों का अधिकतम संचालन ग्रामीण क्षेत्रों के पहाड़ी मार्गों पर हो रहा है। जिससे वाहन किसानों की नकदी फसलों को सुरक्षित मंडी पहुंचाने का काम किया जाता है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राजवीर सिंह, मनमोहन सिंह, डब्लू आर्य, सोबेंद्र चौहान, दीवान सिंह, मनवीर सिंह, सुनील, गुरुदेव सिंह, जयेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed