फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Problem due to Yamunotri highway not opening even after eight hours

यमुनोत्री हाईवे आठ घंटे बाद भी नहीं खुलने से दिक्कत

Mon, 04 Apr 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Problem due to Yamunotri highway not opening even after eight hours
यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में निर्माण एजेंसी की मनमर्जी देखने को मिली है। यहां खनेड़ा किसाला के पास प्रशासन ने पांच घंटे आवाजाही बंद करने के आदेश दिए हैं, लेकिन आठ घंटे बाद भी हाईवे नहीं खुलने के कारण ओजरी व गीठ पट्टी के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चारधाम सड़क परियोजना के तहत यमुनोत्री हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। आगामी चारधाम यात्रा के मध्येनजर चौड़ीकरण कार्य को तेज गति से पूरा करने के लिए खनेड़ा किसाला के पास प्रशासन ने 12 अप्रैल तक हर दिन सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक आवाजाही पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है, लेकिन सोमवार को साढ़े पांच बजे बाद भी आवाजाही नहीं खुलने के कारण गीठ व ओजरी पट्टी के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्रामीण अपने छोटे बच्चों के साथ हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण प्यारे लाल उनियाल, संदीप सिंह, महावीर, अजय, विनोद, बर्फिया आदि ने निर्माण एजेंसी पर प्रशासन की आड़ में जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। खबर लिखे जाने तक शाम को 6.15 बजे तक भी हाईवे आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया था। इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत का कहना है कि कटिंग का मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मलबा हटते ही आवाजाही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed