फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Preparation to open Devasthanam Board office in Gangotri Dham

गंगोत्री धाम में देवस्थानम बोर्ड का दफ्तर खोलने की तैयारी

Tue, 15 Sep 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open Devasthanam Board office in Gangotri Dham
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीर्थ पुरोहित इसकी पुरजोर खिलाफत कर रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कर्मचारियों को उत्तरकाशी भेजकर गंगोत्री में परिसंपत्तियों का कार्यभार लेने और कार्यालय स्थापित करने की तैयारी कर ली गई है। कर्मचारी कल (आज) गंगोत्री पहुंचेंगे। वहीं तीर्थ पुरोहितों ने इन्हें धाम में नहीं घुसने देने का एलान किया है। प्रशासन ने धाम में शांति व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

चार धाम समेत 51 मंदिरों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन किए जाने के बाद से ही तीर्थ पुरोहित आंदोलित हैं। बीते 82 दिन से गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित धरने पर डटे हैं। मंगलवार को बोर्ड के राकेश सेमवाल सहित सात कर्मचारी उत्तरकाशी पहुंचे। कल (आज) वे गंगोत्री पहुंचकर बोर्ड का दफ्तर स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को धाम में तीर्थ पुरोहितों ने जुलूस प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगोत्री धाम में अतिरिक्त पुलिस एवं पीएसी तैनात कर दी है। मुखबा से बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित बुधवार को गंगोत्री धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने कहा कि कल (आज) तीर्थ पुरोहित धाम के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन करेंगे और बोर्ड के कर्मचारियों को धाम में नहीं घुसने देंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार ने तीर्थ पुरोहितों से कोई वार्ता नहीं की। उल्टा अब बल का प्रयोग कर जबरन धाम की परिसंपत्तियों को हड़पने का षड़यंत्र किया रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेमवल्लभ, राजेश, अंबरीश, सुमेश, राकेश, सतेंद्र सेमवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव सेमवाल सहित कई शामिल थे।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के कर्मचारी उत्तरकाशी पहुंचे हैं। आज वे बोर्ड का कार्यालय स्थापित करने के लिए गंगोत्री धाम जाएंगे। धाम में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं।
देवेंद्र नेगी, एसडीएम भटवाड़ी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed