{"_id":"61e2cdc7ad27d6387f311740","slug":"pregnant-and-disabled-voters-will-get-doli-facility-utter-kashi-news-drn401691714","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती व दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी डोली की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती व दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी डोली की सुविधा
उत्तरकाशी में विधान सभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित।
- फोटो : UTTER KASHI
Link Copied
विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले उत्तरकाशी जनपद में दिव्यांग व गर्भवती महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए डोली की सुविधा मिलेगी। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन संबंधी बैठक में दिव्यांगों के लिए दिव्यांग डोली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान केंद्रों पर पहुंचाई जाने वाली मतदान सामग्री की पेकैजिंग सुव्यवस्थित ढंग से करने, प्रत्येक मतदान केंद्र पर वार्ता के लिए वायरलेस व्यवस्था करने, प्रत्येक बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए दिव्यांग मित्र की तैनाती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग बूथों पर विद्युत, रैंप, व्हील चेयर आदि की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ केएस चौहान, डीडीओ केके पंत, एसडीएम सीएस चौहान, मीनाक्षी पटवाल व सोहन सैनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।