फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Potholes on roads are exposing the pothole-free road campaign.

Uttarkashi News: सड़कों के गड्ढे खोल रहे हैं गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की पोल

Sun, 02 Nov 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 02 Nov 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Potholes on roads are exposing the pothole-free road campaign.
जगह-जगह पानी जमा होने से स्कूली छात्रों के साथ आम लोगों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। पुरोला हरिकिदून मोटर मार्ग पर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के समीप बना गड्ढा सरकार की गड्ढा मुक्त अभियान की की पोल खोल रहा है। सरकार ने 31 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के दो दिन बाद भी सड़क पर बना गड्ढा न तो लोनिवि पुरोला को दिखाई दिया और न ही स्थानीय प्रशासन को।
पुरोला हरिकिदून मोटर मार्ग पर कई घरों के सीवर के पानी से तालाब में तब्दील सड़क पर बना गड्ढा खतरे का सबब बना है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां चोटिल हो चुके हैं। आये दिन राजकीय इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर के करीब एक हजार बच्चे इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से पानी जमा है जो वाहनों के आवागमन से राहगिरों पर गिर रहा है।
विज्ञापन

छात्रा अंशिका, सरस्वती, दिव्या, काजल, दिव्या का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार घंटों जाम लग जाता है। छात्रों को भी सड़क पार करने के लिए बारी का इंतजार करना पड़ता है जिससे कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने में देर हो जाती है। वहीं वार्ड नंबर दो के सभासद ललित परमार का कहना है कि सड़क पर बना गड्ढा लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है जहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भेजकर मोटर मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed