फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police will prepare youth for recruitment

युवाओं को भर्ती के लिए तैयार करेगी पुलिस

Tue, 28 Sep 2021 05:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Police will prepare youth for recruitment
पुलिस की वर्दी पहन देश सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं की मदद के लिए उत्तरकाशी पुलिस आगे आई है। पुलिस ऐसे युवाओं को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन

प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही सिपाही के 1551 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी, जिसके लिए युवाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं उत्तरकाशी पुलिस भी इन युवाओं के सहयोग के लिए आगे आई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य साल्ड तनुजा नेगी ने इस संबंध में एसपी को पत्र भेजा था। एसपी को भेजे पत्र में तनुजा नेगी ने कहा कि न्याय पंचायत साल्ड व वरुणा घाटी के गांवों के युवा बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। जिन्हें शारीरिक परीक्षा के लिए मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। तनुजा ने एसपी से इन युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की थी। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। एसपी मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण युवाओं के लिए उनके निकटवर्ती थानों या निकटवर्ती सुविधाजनक स्थानों पर शारीरिक परीक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यालय क्षेत्र के युवाओं के लिए मनेरा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह व शाम दोनों वक्त दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह युवाओं को शारीरिक परीक्षा में सफल होने के लिए दक्ष बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed