फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pledge to protect the environment, tied the thread on the trees

वृक्षों पर रक्षासूत्र बांध लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Sun, 22 Aug 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect the environment, tied the thread on the trees
जिले में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। वहीं श्याम स्मृति वन में वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को श्यामस्मृति वन में रक्षासूत्र आंदोलन के प्रणेता सुरेश भाई की उपस्थिति में रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमालय प्लांट बैंक व श्याम स्मृति वन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पोखरियाल ने सुरेश भाई का स्वागत शॉल पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस दौरान लोगों ने पेड़ पौधों पर रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सुरेश भाई ने कहा कि प्रताप पोखरियाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सुभाष नौटियाल, रमा डोभाल, डॉ. प्रेम पोखरियाल, डॉ. तिलकराम प्रजापति, लोकेंद्र परमार, डॉ. शंभू प्रसाद नौटियाल, अनिल बसेरी, एनसीसी कैडेट करन, शुभम, सिद्धार्थ और कनिष्क परमार आदि मौजूद रहे। इधर, जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट उत्तरकाशी के गायत्री परिजनों ने वृक्ष गंगा अभियान के तहत मनेरा भूस्खलन जोन के पास झाड़ीदार व छायादार प्रजातियों के पौधे रोपे। जिला समन्वयक जयस्वरूप बहुगुणा ने कहा कि ये पौधे भूस्खलन को रोकने के साथ मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेंगे। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी यशपाल पयाल, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, महावीर रावत, आनंद नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट, राधावल्लभ नौटियाल, नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गोपेश्वर महादेव मंदिर में मनाया रक्षाबंधन उत्सव
सिद्धपीठ गोपेश्वर महादेव मंदिर में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया जिसमें गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही गाय के गोबर से बनी लकड़ियों से गायत्री यज्ञ किया गया। वरिष्ठ गायत्री परिजन अजय प्रकाश बड़ोला ने कहा कि धार्मिक पर्व पर यज्ञ अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर आशीष विजलाण, मुकेश पुरी, विष्णुपाल रावत, स्वामी शिवानंद गिरी, संतोष, पुरुषोत्तम बिष्ट, रमेश सेमवाल, हरीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed