{"_id":"6a3a85b2730494524f05e0a4","slug":"playing-with-students-future-will-not-be-tolerated-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120693-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Tue, 23 Jun 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा घोटालों की हो निष्पक्ष जांच : कांग्रेस
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने नीट सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा घोटाले केवल प्रशासनिक विफलता नहीं हैं बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य, विश्वास और वर्षों की मेहनत पर सीधा प्रहार हैं। जब परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं या परीक्षाएं रद्द होती हैं, तो सबसे अधिक नुकसान उन छात्रों को होता है जो ईमानदारी से तैयारी करते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने मंगलवार को बाड़ाहाट नगरपालिका सभागार में प्रेस वार्ता कर छात्रों की गूंज अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रचारित सख्त नकल विरोधी कानून अपेक्षित परिणाम देने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में आरोपित कई लोग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं और कुछ मामलों में आरोपी पुनः अपनी सेवाओं में बहाल हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से युवाओं का भर्ती परीक्षाओं और सरकारी व्यवस्था पर से भरोसा कमजोर हो रहा है। प्रेस वार्ता के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनानंद नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, कमल सिंह रावत, मनीष पंवार, बीएल घलवान, विक्रम सिंह रावत, जितम सिंह रावत, पवित्रा राणा मौजूद थे।