{"_id":"5d67cba28ebc3e93ba1b0313","slug":"players-showed-strength-in-competitions-utter-kashi-news-drn317852553","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर खिलाड़ियों के साथ गंगोत्री वि?
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल विभाग ने मनेरा स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस दौरान गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनेरा स्पोर्ट्स स्टेडियम और न्यू होली लाइफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़कोट की टीम के बीच प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। जिसमें मनेरा स्टेडियम की टीम ने बड़कोट को 4-0 से मात दी। विजेता टीम की तरफ से सोनिया ने दो तथा दीपिका व कल्पना ने एक-एक गोल किए। वहीं दूसरे मैच में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी ने चिन्यालीसौड़ की टीम को 1-0 से हराया। जिसमें श्रुति रावत ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया।
उधर, युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी विकास खंडों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भटवाड़ी ब्लॉक में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मनेरा स्टेडियम की टीम ने प्रथम तथा केंद्रीय विद्यालय उत्तरकाशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राइंका रौतल की टीम विजेता तथा श्रीकोट ए टीम उपविजेता रही। जबकि बालिका वर्ग में श्रीकोट ए टीम और श्रीकोट बी टीम विजयी रही। डुंडा ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डुंडा ए ने प्रथम तथा डुंडा सी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग में पाइन वुड डुंडा ने पहला तथा सुमन ग्रामर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नौगांव ब्लॉक की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में राइंका नौगांव की टीमों ने जीत दर्ज की। पुरोला ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में राइंका पुरोला की टीम विजेता तथा राइंका मोल्टाड़ी की टीम उप विजेता रही। वहीं मोरी ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राइंका मोरी की टीम विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल मोरी की टीम उपविजेता रही। जबकि बालिका वर्ग में राइंका नैटवाड़ और राइंका मोरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, उप क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।