फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Phulyaars reached the ADM's residence and offered flowers at the dehris

Uttarkashi News: एडीएम के आवास पहुंचे फुल्यार, देहरियों में अर्पित किया पुष्प

Fri, 20 Mar 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 20 Mar 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Phulyaars reached the ADM's residence and offered flowers at the dehris
उत्तरकाशी। छठवें दिन शुक्रवार को काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बच्चे अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पारंपरानुसार फ्योंली सहित अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व मनाया। इसके साथ एसडीएम ने बच्चों को उपहार भेंट किया। वहीं, संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के फुल्यार काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना की। जिसके बाद फुल्यार मां उज्वला देवी, महिषासुर मर्दिनी मंदिर पहुंचे। वहां भी उन्होने मंदिर के आंगन को फूलों से सजाया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी के आवास पहुंच कर फ्योंली सहित अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित किया। इस दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र ने कहा कि शिक्षा जीवन का एकमात्र उत्तम सहारा है। शिक्षा के साथ हमें अपने धर्म संस्कृति एवं परंपराओं का पालन करना है। कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा हमें संस्कारवान बनाता है। इस मौके पर पारस कोटनाला,अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, सत्यम राणा, आरुष डंगवाल, कृष्णा रावत, अंकित, अर्पित, सिया नौटियाल दिया नौटियाल, रानी उनियाल, वंशिका राणा नंदिनी पायल, आयुष राणा, सौरव बिष्ट सुजल रावत, सानिया, मनदीप रावत, सुरेंद्र गंगाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed