फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Permission granted for trekking on Harsil-Lamkhaga-Chitkul track

हर्षिल-लम्खागा-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए मिली अनुमति

Sat, 28 May 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Permission granted for trekking on Harsil-Lamkhaga-Chitkul track
हर्षिल-लम्खागा-छितकुल ट्रेक पर रविवार को इस सीजन का पहला दल रवाना होगा। दल को वन विभाग से अनुमति मिल गई है। पिछले वर्ष यहां सात पर्यटकों की मौत हो गई थी। तब से यहां पर्यटकों की आवाजाही बंद थी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अक्तूबर में हर्षिल-लम्खागा-छितकुल ट्रेक सात पर्यटकों की मौत हो गई थी। यह ट्रेक हर्षिल से शुरू लम्खागा पास होते हुए हिमाचल के छितकुल में खुलता है। ट्रेक करीब 100 किमी लंबा है, जिससे करीब 12 दिनों में तय किया जाता है। ट्रेक पर हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में ट्रेक पर मौसम खराब होने से सात ट्रेकरों की मौत हो गई थी। गढ़वाल हिमालय ट्रेकिंग एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि घटना के बाद से ट्रेक पर पर्यटकों को अनुमति नहीं दी जा रही थी। राणा ने बताया कि पर्यटन व ट्रेकिंग से जुुड़े व्यवसायी ट्रेक को खोले जाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक सुरेश चौहान की पहल पर वन विभाग ने ट्रेक पर पर्यटकों को अनुमति दे दी है। रविवार को इस सीजन का पहला दल इस ट्रेक पर रवाना होगा। डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि पूरे ऐतिहात के साथ इस ट्रेक पर पर्यटकों को ट्रेकिंग की अनुमति दी गई है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग को भी सूचित किया गया है। तोमर ने बताया कि यदि बारिश हुई, तो ट्रेक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed