फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People of Bhatwadi area are vocal for opening of KV

Uttarkashi News: केवि खुलवाने के लिए भटवाड़ी क्षेत्र के लोग मुखर

Tue, 23 Jun 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 23 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
People of Bhatwadi area are vocal for opening of KV
25 जून से भटवाड़ी में रैली निकालने के साथ ही धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शासन-प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो 25 जून से भटवाड़ी में रैली के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह नेगी, अनिल रावत ने बताया की भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में अनेक छात्रों को उत्तरकाशी, देहरादून तथा अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो 25 जून से भटवाड़ी में ढोल-दमाऊं के साथ रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर अनिल रावत, राकेश सेमवाल, जयेंद्र राणा, रामनरेश, अभिषेक रौतेला, सतीश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed