फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Part time midwives took out a procession

पार्ट टाइम दाइयों ने निकाला जुलूस

Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Part time midwives took out a procession
उत्तरकाशी में सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती पार्ट टाइम दाईयां। - फोटो : UTTER KASHI
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलित पार्ट टाइम दाइयों ने प्रदर्शन कर उनकी मांग के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। कलक्ट्रेट से सीएमओ कार्यालय तक जुलूस निकालकर पहुंचीं दाइयों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परंपरागत पार्ट टाइम दाई संगठन से जुड़ी दाइयां सात अक्तूबर से सम्मानजनक मानदेय देने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। संगठन की सचिव स्वराजी देवी ने कहा कि आंदोलन के दौरान उनकी संगठन की अध्यक्ष इंद्रा देवी की तबियत खराब हुई। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्हें मात्र 400 रुपये मानदेय मिलता है। इससे इस महंगाई में गुजारा संभव नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में सांवली, कमला, सुलोचना, बलमा, चैता, बसंती, एला, हेमला, चंद्रा, रुकमणी, गणेशी, पिंगला, चांफुली, पुलमा आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed