फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Opposition to connecting drinking water line from source to other village

Uttarkashi News: स्रोत से दूसरे गांव की पेयजल लाइन जोड़ने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Opposition to connecting drinking water line from source to other village
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए पत्र में की समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

पुरोला। गैंडा गांव में पेयजल और सिंचाई के स्रोत से दूसरे गांव की पेयजल लाइन जोड़ने की प्रस्तावित योजना से ग्रामीणों ने विरोध व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल निगम ने सौंदाड़ी गांव के लिए प्रस्तावित जल योजना में गड़बड़ी की जा रही है। इससे गैंडा गांव के पेयजल स्रोत को नुकसान की हो रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि गैंडा गांव में 75 परिवार निवास करते हैं और उनकी 27 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचाई के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मिथकुराला नामे तोक से संचालित पेयजल योजना पर निर्भर हैं, जिससे उनकी पेयजल और सिंचाई की जरूरतें पूरी होती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल निगम सौंदाड़ी गांव के लिए प्रस्तावित जल योजना के तहत मिथकुराला नामे तोक से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जो गैंडा गांव के पेयजल स्रोत को प्रभावित करेगी। ग्रामीणों ने जल निगम पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सौंदाड़ी गांव में पहले से ही तीन जल स्रोत उपलब्ध हैं, लेकिन जल निगम गैंडा गांव के पेयजल स्रोत को नुकसान पहुंचाकर सौंदाड़ी गांव के लिए नई पाइपलाइन बिछाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सौंदाड़ी गांव के लोग पहले भी गैंडा गांव के पेयजल स्रोत का उल्लंघन कर चुके हैं, जिसका समझौता पत्र भी उपलब्ध है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल निगम द्वारा मिथकुराला नामे तोक से प्रस्तावित जल योजना को रोका जाए और पूर्व समझौते का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने पेयजल स्रोत की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पत्र में चंद्रमोहन, आशीष चमोली, जटाशंकर, कन्हैया लाल जगूड़ी, प्रताप रावत, वामदेव चमोली, मधुसूदन चमोली, पीतांबर दत्त जगूड़ी, गोपाल प्रसाद, केशवा नंद, श्रीलाल, जगत, बिजेंद्र, मनोज आदि के हस्ताक्षर हैं


उप जिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से मामले को लेकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed