फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Opposition of garbage disposal center near Tiloth village

तिलोथ गांव के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध

Mon, 17 May 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Opposition of garbage disposal center near Tiloth village
नगर पालिका बाड़ाहाट के कूड़े को वैज्ञानिक ढंग से निस्तारित करने की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिला प्रशासन द्वारा पालिका को तिलोथ गांव के पास उपलब्ध कराई गई जमीन पर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तीन साल पहले तेखला गदेरे के निकट बने कूड़ा डंपिंग का विरोध होने पर हाईकोर्ट के आदेश पर पालिका को वहां से डंपिंग जोन हटाना पड़ा था। तब से अभी तक पालिका प्रशासन कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इस बीच आजाद मैदान, कंसैण गांव के निकट, मांडों गांव के पास आदि स्थानों पर इसके प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते परवान नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पालिका को उत्तरकाशी-लंबगांव मार्ग पर तिलोथ गांव के निकट जमीन उपलब्ध कराई है, जहां पालिका प्रशासन द्वारा वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा निस्तारण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र में इसका विरोध भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस जगह के पास मसीह दिलासा स्कूल, समाज कल्याण विभाग का छात्रावास, कुटेटी देवी मंदिर तथा ठीक नीचे पेयजल का फिल्टर है। आबादी क्षेत्र के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। विरोध करने वालों में नरू बिजोला समिति तिलोथ के गोपालराम उनियाल, काशीराम गुसाईं, सुभाष नौटियाल, गिरीश गुसाईं, राजन गुसाईं, शेखर उनियाल, नरेंद्र ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed