{"_id":"61f030d9cd96564abf762fc6","slug":"one-accused-arrested-in-treasury-embezzlement-case-two-absconding-utter-kashi-news-drn4025581184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार गबन मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार गबन मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोषागार गबन मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं। उक्त संबंध में कोषागार के तीन कर्मचारियों के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान दो और नाम सामने आए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
बीते सात जनवरी को सहायक कोषाधिकारी बृजेंद्र लाल शाह ने कोतवाली में कोषागार के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 42 लाख से अधिक के गबन के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने कोषागार कर्मी महावीर सिंह, धर्मेंद्र शाह व महिला पीआरडी कर्मी आरती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच एसएसआई प्रकाश राणा को सौंपी गई थी। सोमवार को पुलिस ने गबन के आरोपी महावीर सिंह को पोखू देवता मंदिर मातली से गिरफ्तार किया। विवेचना अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपी धर्मेंद्र शाह व आरती अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं विवेचना के दौरान महिला पीआरडी कर्मी सुधा व गौरव रावत का नाम भी सामने आया है। इनके खातों में भी धनराशि डाली गई है।
क्या था मामला
आरोपी कर्मचारी 12 मृत पेंशनरों को जीवित दिखा कर उनकी पेंशन अपने व व परिचितों के खातों में डालते थे। आरोपी कोषागार कर्मी मृतक पेंशनर की पेंशन को अपने व अपने परिजनों के खाते में डालकर उसका आहरण करते थे।
विज्ञापन
किस के खाते में कितने पैसे
आरोपी महावीर सिंह नेगी के दो बैंक खातों में 15 लाख रुपये, धर्मेंद्र शाह के बैंक खाते में 11 लाख 68 हजार व आरती के तीनों बैंक खातों में 24 लाख 14 हजार रुपये डाले गए थे। इसके अलावा सुधा के बैंक खाते में 1 लाख 80 हजार व गौरव रावत के बैंक खाते में 8 लाख 93 हजार कर धनराशि डाली गई है।