फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Newly appointed teachers were given information about the teaching process

Uttarkashi News: नवनियुक्त शिक्षकों को दी शिक्षण प्रक्रिया की जानकारी

Sun, 09 Mar 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 09 Mar 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed teachers were given information about the teaching process
बड़कोट। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 94 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें शिक्षण प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन और सूचना एवं संचार तकनीक के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आयोजित प्रशिक्षण में डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट और अरविंद सिंह चौहान ने नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए विविध तकनीकों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करते हैं। साथ ही उन्हें शिक्षण में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा विभाग की संरचना एवं शिक्षण नीतियां, प्रभावी शिक्षण तकनीक एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग, विद्यालयी पाठ्यक्रम, अधिगम परिणाम एवं आकलन की प्रक्रिया के साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 और विद्यालय प्रबंधन की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed