फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Neither night shelter nor bonfire arrangement in the municipality area

पालिका क्षेत्र में न रैन बसेरा और न अलाव की व्यवस्था

Mon, 06 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Neither night shelter nor bonfire arrangement in the municipality area
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व लगातार हो रही बारिश के चलते शहर क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है, लेकिन स्थानीय निकाय की ओर से बेसहारा लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका क्षेत्र में न तो रैन बसेरे की व्यवस्था है और न ही अभी अलाव व्यवस्था शुरू की गई है। पालिका प्रशासन का कहना है कि स्थायी रैनबसेरे के निर्माण के लिए स्थान चयनित नहीं हो पाया है। वैकल्पिक तौर पर पालिका परिसर में एक कमरे को रैन बसेरा बनाया है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी पालिका क्षेत्र गणेशपुर से बड़ेथी चुंगी तक करीब 10 किमी के दायरे में फैला हुआ है। रविवार रात गंगोत्री व यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों के बर्फबारी होने से यहां भी ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। पूरे पालिका क्षेत्र में एक भी रैन बसेरे का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे बेसहारा लोगों को ठंड से बचने के लिए छत नसीब नहीं हो पा रही है। पालिका की प्रभारी अधिशासी अधिकारी कुसुम राणा का कहना है कि स्थायी रैन बसेेेरे के लिए भूमि चयनित नहीं हो पाई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पालिका परिसर में ही एक कमरे को रैनबसेरा बनाया गया है। यहां कुछ बिस्तर भी रखे गए हैं। प्रभारी ईओ राणा ने कहा कि अलाव की व्यवस्था जल्द शुुुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed