फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Municipality avoiding taking action on pucca encroachment

पक्के अतिक्रमण पर कार्रवाई करने से बच रही पालिका

Wed, 09 Mar 2022 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Municipality avoiding taking action on pucca encroachment
पालिका प्रशासन पक्के अतिक्रमण के खिलाफ पालिका की कार्रवाई करने से बच रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व पालिका ने पक्के अतिक्रमणों को चिह्नित करते हुए लाल निशान लगाए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब स्थिति यह है कि कई स्थानों पर निशान मिट भी गए हैं। बताया जा रहा है कि पालिका अतिक्रमणकारियों के दबाव में है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र में अधिकांश नालियां पक्के अतिक्रमण की चपेट में हैं। नालियों के ऊपर पक्का निर्माण होने से इनकी सफाई नहीं हो पाती है। कार्रवाई करते हुए पालिका व स्थानीय प्रशासन ने बीते 4 मार्च को पक्के अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए थे, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई स्थानों पर लगाए गए लाल निशान मिट भी गए हैं। वहीं पालिका प्रशासन पक्के निर्माणों को तोड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। ईओ बीएस बिष्ट का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी सड़क पर रखे गए सामान को हटवाया गया है। पक्के निर्माण पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed