फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement will continue till Devasthanam black law is not withdrawn

देवस्थानम काला कानून वापस नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 30 Jun 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Movement will continue till Devasthanam black law is not withdrawn
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित शीतकालीन पड़ाव स्थलों में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। इस अवसर पर तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड काला कानून है, जिसके वापस नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के शीतकालीन मंदिर मुखबा में तीर्थपुरोहित हरीश नौटियाल ने देवस्थानम बोर्ड को सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ बताया। वहीं यमुनोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों ने चारधामों के लाइव प्रसारण के फैसले का विरोध किया। कहा कि गर्भ गृह की फोटो लेना वर्जित है। गंगोत्री धाम में धरना देने वालों में संजीव सेमवाल, दीपक सेमवाल, हरीश सेमवाल, सत्येंद्र सेमवाल, अरुण सेमवाल, अंबरीश सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, जगतराम सेमवाल, ज्योतिशरण सेमवाल, सुनील सेमवाल, कामेश्वर, कृष्ण कांत, राकेश सेमवाल तथा मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में लखन उनियाल, विपिन उनियाल, घनश्याम उनियाल, अनिल, उपकार, श्यामसुंदर, प्रदीप, चिरंजीव प्रसाद, अनोद, दिवाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed