फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement on Liwadi-Fitadi road becomes dangerous

Uttarkashi News: लिवाड़ी-फिताड़ी सड़क पर आवाजाही हुई खतरनाक

Sat, 01 Nov 2025 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 01 Nov 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Movement on Liwadi-Fitadi road becomes dangerous
बेंचा घाटी और फिताड़ी गांव के नीचे दो किमी हिस्से तक हो रहा है भूस्खलन व भू-धंसाव
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की जल्द समस्या हल करने की मांग
पुरोला। बेंचा से आगे पंचगांई पट्टी की लिवाड़ी-फिताड़ी सड़क पर आवाजाही खतरनाक बनी है। बेंचा घाटी और फिताड़ी गांव के नीचे लगभग दो किलोमीटर तक सड़क पर लगातार भूस्खलन और भू-धंसाव जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात थमे एक माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अब भी भूमि खिसकने का सिलसिला रुक नहीं पाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द ही भूस्खलन और भू-धंसाव के निस्तारण की मांग की।
ग्राम प्रधान कृष्णा राणा और पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह ने बताया कि जखोल–लिवाड़ी–फिताड़ी सड़क पंचगांई पट्टी की जीवन रेखा है। मार्ग लिवाड़ी, फिताड़ी, रेक्चा, राला और कासला गांवों को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ता है। हर साल बरसात में यह सड़क पूरी तरह ठप हो जाती है लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी सुनवाई के बजाय ग्रामीणों को ही धमकियां दे रहे हैं जिससे लोगों में रोष है। बेंचा व फिताड़ी गांव के नीचे का पूरा क्षेत्र भूस्खलन जोन में आता है। ऐसे में सड़क का नए एलाइनमेंट ही स्थायी समाधान है। उन्होंने बेंचा से सावणी–सटूडी के लिए प्रस्तावित मार्ग से फिताड़ी सड़क को नए एलाइनमेंट के तहत जोड़ा जाए जिससे भविष्य के लिए यह मार्ग सुरक्षित और स्थायी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर त्रेपन सिंह राणा, महावीर राणा आदि मौजूद रहे। वहीं वाप्कोस कंपनी के अधिशासी अभियंता आशीष चौधरी ने बताया कि बेंचा भूस्खलन क्षेत्र का तकनीकी और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा चुका है। विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र में कार्य करना असुरक्षित बताते हुए मौजूदा मार्ग पर निर्माण से इन्कार कर दिया है। अब बेंचा से फिताड़ी गांव के नीचे तक लगभग तीन किमी नए एलाइनमेंट के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं जिनकी बोली 10 नवंबर को खुलेगी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही नए एलाइनमेंट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed