फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Morari Bapu will do Ram Katha at the district headquarters from November 2

संत मोरारी बापू की कथा को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटे आयोजक

Wed, 30 Oct 2019 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Morari Bapu will do Ram Katha at the district headquarters from November 2
गंगा और हिमालय से विशेष लगाव के चलते संत मोरारी बापू आगामी एक नवंबर को उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। यहां वे 2 से 10 नवंबर तक राम कथा का प्रवचन करेंगे। उत्तरकाशी जनपद में यह उनकी चौथी कथा है। आयोजक इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य रूप प्रदान करने में जुटे हैं। उत्तरकाशी पहुंचे कथा आयोजक उद्योगपति रमाशंकर बाजोरिया ने पत्रकार वार्ता में तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

नंदकिशोर बाजोरिया चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख रमाशंकर बाजोरिया ने बताया कि संत मोरारी बापू का गंगा और हिमालय से विशेष लगाव है। यही कारण है कि 25 साल पहले उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और वर्ष 2016 में यमुनोत्री तथा वर्ष 2018 में गंगोत्री धाम में राम कथा करने के बाद उन्होंने फिर उत्तरकाशी में कथा प्रवचन की इच्छा जताई। आगामी 2 से 10 नवंबर तक उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर कथा आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ज्ञानसू में जोशियाड़ा बैराज जलाशय के किनारे भव्य कथा पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें करीब छह हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु कथा सुनने उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने में भी जुटा है। दीपावली के पावन पर्व पर ट्रस्ट की ओर से जिले के 40 गांवों में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न किट भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि कथा में शामिल होने बाहरी राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही कथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कथा पंडाल के निकट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक लोग कथा सुन सके इसके लिए हनुमान चौक और भटवाड़ी रोड पर विशाल एलईडी के माध्यम से कथा का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस मौके पर कथा व्यवस्थाओं में जुटे राकेश अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed