{"_id":"6a60b9f1272d5152d602673e","slug":"massive-procession-taken-out-in-uttarkashi-and-purola-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121228-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तरकाशी और पुरोला में निकाला विशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तरकाशी और पुरोला में निकाला विशाल जुलूस
Wed, 22 Jul 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तरकाशी/पुरोला। उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में बुधवार को कॉलेज के छात्रों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है और लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष राणा, विजेंद्र नौटियाल, नवीन भंडारी, सुधीश पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, रोहित राणा, शुभम चमोली, संतोष, शालिनी रावत, आयुष बिष्ट आदि थे।
उधर, पुरोला में जिला कांग्रेस कमेटी यमुना घाटी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष धिरेन्द्र नेगी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के धीरेंद्र नेगी, कविन्द्र असवाल, जगबीर रावत, जयेन्द्र रावत, हरिकृष्ण, नरेश चौहान, संदीप रावत, प्रशांत नेगी, गोपाल कैंतुरा शामिल थे।