फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Married woman missing, Jeth complains to SDM

विवाहिता लापता, जेठ ने एसडीएम से की शिकायत

Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman missing, Jeth complains to SDM
तहसील क्षेत्र की एक विवाहिता करीब तीन हफ्ते से लापता है। महिला के जेठ ने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में बसंत बिहार थाने देहरादून में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुरोला तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में क्षेत्र के ही एक युवक के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम को दिए पत्र में व्यक्ति ने बताया कि उसका छोटा भाई देहरादून में रहता है। बीते 17 अगस्त को उनके क्षेत्र का ही एक युवक उसके छोटे भाई की पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया है। छोटे भाई की पत्नी दो मासूम बच्चों को घर पर ही छोड़ कर जेवर व नकदी भी ले गई है। बताया कि मामले की शिकायत देहरादून बसंत बिहार पुलिस से करने पर आरोपी युवक उसके भाई के कमरे में आया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी घर पर नही है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed