{"_id":"6745d587ad37521b7905e258","slug":"mark-vendor-zones-during-encroachment-removal-drive-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-109722-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच करें वेंडर जोन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच करें वेंडर जोन चिह्नित
Tue, 26 Nov 2024 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। शहर में जिला प्रशासन और पालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच वेंडर जोन चिह्नित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण को लेकर 100 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। पालिका और प्रशासन हनुमान चौक के बाद बस अड्डे और भैरव चौक की ओर अभियान चलाएगी।
जनपद मुख्यालय के नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से गत चार दिन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर पिछले चार दिन में पालिका पूरे नगर क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले करीब 100 से अधिक लोगों को नोटिस दे चुकी है। पहले दिन हनुमान चौक के बाद यह काली कमली, पेट्रोल पंप सहित बस अड्डे और भटवाड़ी रोड, भैरव चौक में दूसरे चरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान बुधवार से शुरू होगा।
वहीं, दूसरी ओर प्रशासन अभियान के साथ रियायत देने पर भी विचार कर रहा है। एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने पालिका को वेंडर जोन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पालिका के निर्माण अनुभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। क्योंकि अभियान के अंतर्गत कई ऐसे लोग भी आए हैं, जो वर्षों से एक ही स्थान पर ठेली और छतरी लगाकर अपना रोजगार कर रहे थे। इसलिए उनका व्यापार दोबारा चल सके। एसडीएम मुकेश चंद रमोला ने कहा कि पालिका को वेंडर जोन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैंं।