फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Many hectares of agricultural land wasted due to wrong cutting of road

सड़क की गलत कटिंग से काश्तकारों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद

Tue, 05 Apr 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Many hectares of agricultural land wasted due to wrong cutting of road
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गुंदियाट गांव से स्यालुका निर्माणाधीन मोटर मार्ग में बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्यालुका गांव के पास विभागीय ठेकेदार ने करीब 324 मीटर सड़क की गलत कटिंग कर दी, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग द्वारा ग्रामीणों को इस कृषि भूमि का प्रतिकर भी नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र प्रतिकर का भुगतान न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में गुंदियाट गांव से स्यालुका करीब 8 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। गत वर्ष प्रथम फेज में विभागीय ठेकेदार ने स्यालुका गांव के पास 324 मीटर सड़क की कटिंग विपरीत दिशा में कर दी। जहां विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया गया था। वहां ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं कर विपरीत दिशा में ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि पर जेसीबी चलवा दी। इसके बाद गलती का एहसास होने पर पुन: 324 मीटर पीछे आकर सड़क का कार्य शुरू किया गया। गलत कटिंग के कारण काश्तकारों की कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई। कुछ भूमि तो कटिंग में गई, कुछ भूमि मलबे से दबने के कारण तबाह हो गई। काश्तकार गत वर्ष से इस कृषि भूमि के प्रतिकर का भुगतान करने की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई विभाग सहित एसडीएम कार्यालय के कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई भी उनकी फरियाद सुनने को तैयार नही हैं।
विज्ञापन

गुंदियाट गांव स्यालुका मोटर मार्ग के दो एलाइनमेंट किए गए थे। ठेकेदार की ओर से उस स्थान पर पुराने एलाइनमेंट के अनुसार निर्माण कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि जेई लेट से वहां पहुंचा तब तक सड़क की कटिंग हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि काश्तकारों को प्रतिकर देने की प्रक्रिया की जा रही है। अमीन को वहां भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीडीएस लिंगवाल, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed