{"_id":"6831b9afeb6fa38ff803a269","slug":"many-goats-died-due-to-unknown-disease-in-dhara-village-of-mori-block-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112761-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मोरी ब्लॉक के धारा गांव में अज्ञात बीमारी से कई बकरियों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मोरी ब्लॉक के धारा गांव में अज्ञात बीमारी से कई बकरियों की मांग
Sat, 24 May 2025 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 24 May 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम पहुंची गांव, बकरियों का किया जा रहा है उपचार
पुरोला। मोरी क्षेत्र के धारा गांव के जंगलों में पिछले डेढ़ सप्ताह से फैली एक अज्ञात बीमारी ने बकरियां मर रही है। पशु चिकित्सकों की त्वरित कार्रवाई से इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम ने बीते शनिवार से मोरी धारा गांव में 376 भेड़-बकरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण और उपचार किया है।
धारा गांव के प्रधान रणदेव पंवार ने बताया कि गर्मी में भेड़-बकरियां गांव के आसपास के जंगलों में ही रहती हैं। लगभग दो सप्ताह पहले कई बकरियों में खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखने लगे थे। इसके बाद नेटवाड़ पशुपालन स्थित विभाग की टीम को सूचित किया गया। बीमारी इतनी तेजी से फैली कि कृपाल सिंह, कीर्ति सिंह, नेगी सिंह, मूर्ति सिंह, जबर सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुर सिंह और बरदान सिंह सहित कई पशुपालकों की कई बकरियां मर गई हैं। डॉ. रजनीश और वेटरनरी 108 टीम के डॉ. संनी जोशी ने बताया कि उनकी टीम पिछले एक सप्ताह से धारा गांव में बीमार बकरियों के टीकाकरण और उपचार में जुटी है। टीम ने अभी तक 376 भेड़-बकरियों का टीकाकरण कर उन्हें स्वस्थ किया है।