फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Manju first in the women's category of 100 meters

100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मंजू प्रथम

Sun, 18 Jul 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Manju first in the women's category of 100 meters
हरेला पखवाड़े के तहत पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं महिला, पुरुष के जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को एसएसपी ने पुुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ज्ञानसू में हरेला पखवाड़े के तहत दौड़, म्यूजिकल चेयर व खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मंजू प्रथम व महिला आरक्षी सुनीता द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग (बालक) में आरुष प्रथम और संजय कंडवाल व आनंद वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। बालक जूनियर वर्ग में अंकित व वैदिक क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में स्वीटी व आरुषि ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में दीपा व आरुषि क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दीप्ति व कांता ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में स्वीटी की टीम प्रथम रही। विजेता प्रतिभागियों को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed