फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Manipulations for the post of chief and zip president intensified

तेज हुई ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़

Tue, 29 Oct 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Manipulations for the post of chief and zip president intensified
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने और सत्ताधारी भाजपा द्वारा ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी घोषित करने के बाद इन पदों के लिए जरूरी सदस्यों का समर्थन जुटाने की जोड़तोड़ तेज हो गई है। अब सभी को ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित होने का इंतजार है।
विज्ञापन

अनारक्षित रखे गए उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने भटवाड़ी के पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि हुडोली वार्ड से चुनाव जीते दीपक बिजल्वाण भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी गणित बनाने में जुटे हैं। दोनों ही दावेदार 25 सदस्यीय जिला पंचायत में बहुमत के लिए जरूरी सदस्य अपने साथ होने का दावा कर रहे हैं। यहां अभी तक कोई तीसरा दावेदार सामने नहीं आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही भाजपा ने भटवाड़ी में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, डुंडा में शैलेंद्र कोली, पुरोला में रीता पंवार और मोरी में बचन सिंह पंवार को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। ये दावेदार अपने समर्थन में जरूरी संख्याबल जुटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

भटवाड़ी प्रखंड में भाजपा समर्थित विनीता रावत के अलावा अनुुराधा रतूड़ी और हारिका रौतेला भी ब्लाक प्रमुख पद की दौड़ में हैं, जबकि डुंडा में अभी तक भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कोई मजबूत दावेदार सामने नहीं आया है। अनुसूचित जाति महिला आरक्षित चिन्यालीसौड़ ब्लाक प्रमुख पद के लिए भी अभी तक खुलकर किसी प्रत्याशी ने दावेदारी पेश नहीं की है। जबकि नौगांव में सरोज पंवार एवं अरविंद रावत ब्लाक प्रमुख पद पर दावेदारी कर रहे हैं। पुरोला प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी रीता पंवार के साथ ही स्यालुका क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता भी ब्लाक प्रमुख पद की दौड़ में हैं। जबकि मोरी प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह पंवार के मुकाबले अभी किसी ने खुलकर दावेदारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञातवास में कई बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य
उत्तरकाशी। ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जरूरी बहुमत जुटाने में सदस्यों की खरीद फरोख्त की चर्चाएं बीते चुनावों की तरह इस बार भी आम हैं। भले ही हाईकोर्ट और निर्वाचन आयोग द्वारा इस पर रोक लगाने के लिए सदस्यों को बंधक बनाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश हैं। इसके बावजूद जनपद के विभिन्न विकासखंडों से चुनकर आए क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य नदारद हैं। बताया जा रहा है कि ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार इनकी घेराबंदी करने के लिए इन्हें बाहरी क्षेत्रों में ले गए हैं। बीते दो दिनों से मोरी के कई क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हर्षिल वैली के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। कुछ जगहों पर तो महिला सदस्य होने की स्थिति में उनके पति, पिता या ससुर की घेराबंदी की गई है। फिलहाल जिले में कहीं से सदस्यों के अपहरण की शिकायत तो नहीं मिली है, लेकिन बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य अज्ञातवास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed