फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mangsir Bagwal will be celebrated in Uttarkashi from November 21 to 23.

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में 21 से 23 नवंबर तक मनाई जाएगी मंगसीर बग्वाल

Mon, 03 Nov 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 03 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mangsir Bagwal will be celebrated in Uttarkashi from November 21 to 23.
अनघा फाउंडेशन की ओर से आयोजन की तैयारी को लेकर की बैठक
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अनघा फाउंडेशन की ओर से मंगसीर बग्वाल के भव्य और सफल आयोजन के लिए तैयारियों को लेकर नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 21 से 23 नवंबर तक तीन दिवसीय मंगसीर बग्वाल का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में अनघा फाउंडेशन के संयोजक अजय पुरी ने बताया कि इस वर्ष मंगसीर बग्वाल 21 नवंबर को बाल बग्वाल, 22 को बेटी बग्वाल व 23 को बड़ी बग्वाल के रूप में मनाई जाएगी। उसमें सांस्कृतिक नगर यात्रा, गढ़ भोज, गढ़ संग्रहालय, स्कूली बच्चों की विभिन्न, महिलाओं का फैशन शो, रस्साकसी और भैलू नृत्य मुख्य का आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन

मालगुजार शैलेन्द्र नौटियाल ने 2024 की बग्वाल का लेखा जोखा समिति के सामने रखा और दोबारा सभी से सहयोग की अपेक्षा की। वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया की मंगसीर बग्वाल उत्तरकाशी की पहचान और संस्कृति है। इसके सफल आयोजन के लिए पालिका परिषद हमेशा समिति के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने मंगसीर बग्वाल को राजकीय मेला घोषित करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र उनियाल, सचिव सुभाष सिंह कुमाईं, उपाध्यक्ष रमा डोभाल, होटल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मटूडा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, सभासद अमेरिकन पुरी, मनीष पंवार, महावीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed