{"_id":"5d6954018ebc3e93b31a4c3f","slug":"manera-stadium-team-becomes-hockey-champion-utter-kashi-news-drn3180256120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मनेरा स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मनेरा स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एवं अन्य।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मनेरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मनेरा स्टेडियम की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनेरा स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मनेरा स्टेडियम-ए ने करण बिष्ट के एक गोल की मदद से चिन्यालीसौड़-ए को 1-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मनेरा स्टेडियम-बी टीम ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल को 3-0 से पराजित कर फाइनल में पहुंची। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मनेरा स्टेडियम ने केंद्रीय विद्यालय मनेरा को 1-0 से और दूसरे सेमीफाइनल में पीजी कालेज उत्तरकाशी ने कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय चिन्यालीसौड़ को 1-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनायी।
बालक वर्ग में मनेरा स्टेडियम-ए ने मनेरा स्टेडियम की ही बी टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जबकि बालिका वर्ग में मनेरा स्टेडियम ने पीजी कालेज उत्तरकाशी को 2-1 से हराकर विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी हकीमुद्दीन और फुटबाल खिलाड़ी गोविंद भंडारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जिला उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं निधि, शिवरतन रावत, आरती, ऊषा, कविता, जितेंद्र, राकेश, सुरेंद्र आदि अनेक लोग मौजूद रहे।