फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Maintaining law and order amid mosque controversy will be a challenge for the new SP.

Uttarkashi News: नई एसपी के लिए मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाना होगा चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maintaining law and order amid mosque controversy will be a challenge for the new SP.
19वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी सरिता डोभाल
विज्ञापन

मस्जिद विवाद के बीच एसपी अमित श्रीवास्तव के तबादले के बाद शासन ने यहां सरिता डोभाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जो कि राज्य गठन के बाद 19वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके लिए यहां चार माह से चल रहे मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। उनके शनिवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना है।
बता दें कि सरिता डोभाल प्रांतीय पुलिस सेवा की 2005 बैच की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह देहरादून सहित हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति से पूर्व वह एसपी रेलवे के रूप में तैनात थीं। जनपद गठन के बाद वह दूसरी महिला पुलिस अधिकारी होंगी, जो कि सीमांत जनपद में एसपी के पद पर नियुक्त होंगी। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय वर्ष 1995 से 98 तक आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव उत्तरकाशी में एसपी रह चुकी हैं। राज्य गठन के बाद वर्ष 2016 में विमला गुंज्याल एक माह के लिए एसपी के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पर चार्ज पर रहीं थी।
विज्ञापन


सरिता डोभाल के पदभार ग्रहण करते ही सबसे बड़ी चुनौती होगी जिले में मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखना। क्योंकि एक दिसंबर को कई संगठनों ने महापंचायत का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में नशे के कारोबार को रोकना भी प्रमुख चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अमित श्रीवास्तव को दी गई विदाई

इधर, पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी अमित श्रीवास्तव को अधिकारियों और जवानों ने विदाई दी। इस दौरान सीओ सुरेंद्र भंडारी ने उनके कार्यों के अनुभवों को साझा किया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस दृढ़ संकल्पित टीम है। जिससे हमें हमेशा समाज के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed