फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Lord Parashuram's birth anniversary celebrated in a simplistic manner

सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Fri, 14 May 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lord Parashuram's birth anniversary celebrated in a simplistic manner
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उत्तरकाशी स्थित प्राचीन मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। मंदिर पर लगे पुराने ध्वज को बदलने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति तथा देश दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की गई।
विज्ञापन

परशुराम मंदिर के पुजारी परिवार के शैलेंद्र नौटियाल ने बताया कि स्कंद पुराण के केदारखंड में उल्लेख है कि वरूणावत पर्वत की तलहटी में भगवान परशुराम ने भगवान विश्वनाथ की कठिन तपस्या की थी। यहीं उनका रौद्र रूप सौम्य होने के कारण उत्तरकाशी को सौम्य काशी के नाम से भी जाना जाता है। उत्तरकाशी में उत्तराखंड का इकलौता प्राचीन परशुराम मंदिर है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण एवं कोरोना महामारी से निजात की कामना की गई। इस अवसर पर बुद्धि सिंह पंवार, सुभाष नौटियाल, महेंद्रपाल सजवाण, अनूप नौटियाल, अनिल बहुगुणा, नवीन नौटियाल, गणेश नौटियाल, संदीप भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed