फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Life in the disaster-hit area Mando started returning on track

पटरी पर लौटने लगा आपदाग्रस्त क्षेत्र मांडो में जनजीवन

Thu, 22 Jul 2021 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Life in the disaster-hit area Mando started returning on track
जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र मांडों में अब जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। यहां प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं बहाल कर दी गई है। साथ ही जेसीबी से मलबे की सफाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 18 जुलाई को उत्तरकाशी जनपद के मांडो व कंकराड़ी गांव में बादल फटने की घटना हुई थी। मांडों में मां बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कंकराड़ी में एक युवक लापता हो गया था, जिसका शव तीन दिन बाद इंद्रावती नदी के मुहाने पर मिला था। क्षेत्रों में आपदा के दिन से ही लगातार राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मांडों गांव में धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होने लगा है। प्रशासन की ओर से यहां बिजली व पानी की सुुविधा सुचारु कर दी गई है। मलबे की सफाई के लिए दो जेसीबी लगाई गई है। प्रधान धीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से कर दी गई है। बिजली पानी की व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। स्थानीय निवासी भी अपने घरों की साफ सफाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed