फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Late fee waived, Jal Sansthan still charging

विलंब शुल्क माफ, जल संस्थान फिर भी वसूल रहा

Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Late fee waived, Jal Sansthan still charging
पेयजल बिलों में विलंब शुल्क माफी के बाद भी जल संस्थान उपभोक्ताओं से विलंब शुल्क ले रहा है। उपभोक्ताओं के नाराजगी जताने पर विलंब शुल्क को भविष्य के बिलों में समायोजित करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से पानी व सीवर के बिलों में दिसंबर 2021 तक विलंब शुल्क में छूट प्रदान की गई थी। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में विलंब शुल्क छूट 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके उत्तरकाशी जल संस्थान उपभोक्ताओं से विलंब शुल्क वसूल रहा है। उपभोक्ता गोविंद चैतन्य ने बताया कि उनके पेयजल बिल में 3742 रुपये विलंब शुल्क था लेकिन जब वह बिल जमा कराने गए तो जल संस्थान के कर्मियों ने पूरा बिल भरने की बात कही। पूछे जाने पर जल संस्थान के कर्मियों ने छूट के संबंध में कोई शासनादेश न होने की बात कही। गोविंद चैतन्य ने कहा कि जल संस्थान ने पूरा बिल न भरने की दशा में कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दी। मजबूरन उन्हें उधार लेकर बिल भरना पड़ा। अब जल संस्थान विलंब शुल्क को भविष्य के बिलों में समायोजित करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

कोट:
जो उपभोक्ता विलंब शुल्क के साथ बिल जमा कर चुके हैं उनका बिल भविष्य के बिलों में समायोजित कर लिया जाएगा। नए बिलों में विलंब शुल्क नहीं लिया जा रहा है।-बीएस डोगरा, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed