फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Land subsidence threatens several houses in Paletha village

Uttarkashi News: पलेठा गांव में भू-धंसाव से कई मकानों को खतरा

Mon, 22 Sep 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 22 Sep 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Land subsidence threatens several houses in Paletha village
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर की विस्थापन की मांग
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। भू-धंसाव से पलेठा गांव के कई भवन खतरे की जद में हैं। गांव के सार्वजनिक रास्तों सहित कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी आपदा की भेंट चढ़ गई है। गांव पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर विस्थापन की मांग की है।
ग्राम प्रधान रोहित रावत ने बताया कि वर्ष 2010 की आपदा में भी गांव को भारी नुकसान हुआ था। कुछ आवासीय भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। तत्कालीन आपदा मंत्री खजान दास ने पलेठा गांव पहुंचकर विस्थापन की मांग को जायज ठहराया था तब गांव का विस्थापन तो नहीं हो पाया लेकिन डेढ़ दशक बाद आपदा ने लोगों के जख्मों को फिर से पुनर्जीवित कर दिया है।
विज्ञापन

छह सितंबर को हुई अतिवृष्टि से गांव को नुकसान हुआ है। आधा दर्जन आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं जिन्हें मजबूरन खाली करना पड़ा। लोगों को अब भविष्य का डर सता रहा है। विस्थापन की मांग के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। गांव के नीचे हो रहे भू-धंसाव से गांव को खतरा पैदा हो गया है। डर के कारण कुछ परिवारों ने घर खाली कर दूसरे लोगों के घरों में शरण ले रखी है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द ही गांव को विस्थापन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed