फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kundra becomes president of ex-Central Armed Police Forces Personnel Organisation

Uttarkashi News: पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के अध्यक्ष बने कुंडरा

Sat, 15 Nov 2025 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 15 Nov 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kundra becomes president of ex-Central Armed Police Forces Personnel Organisation
उत्तरकाशी। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की बैठक में लंबित मांगों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुंदर सिंह कुंडरा अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

आईटीबीपी मातली में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन गजेंद्र सिंह बिष्ट, नत्थी सिंह नेगी, ब्रह्मानंद नौटियाल और विजय सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें सुंदर सिंह कुंडरा अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, शांति प्रसाद जगुड़ी महासचिव, विजय सिंह राणा कोषाध्यक्ष, बचन सिंह नेगी संरक्षक, गैणा सिंह मराठा मीडिया प्रभारी चुने गए। साथ ही सुंदरमणि जोशी, ब्रह्मानंद नौटियाल, अतर सिंह नेगी को सक्रिय सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, पुरानी पेंशन बहाल, अर्धसैनिक कल्याण निदेशालय, जनपद सोल्जर बोर्ड की स्थापना, पूर्व सैनिक का दर्जा, सेना की तरह शहीद का दर्जा देने, सेना की तर्ज पर हाउस टैक्स, स्टांप ड्यूटी में छूट सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। जल्द ही नवनिर्वाचित सदस्य मांगों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed