फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jewelery worth lakhs stolen from pharmacist's house

फार्मेसिस्ट के घर से लाखों के गहने चोरी

Tue, 20 Jul 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from pharmacist's house
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में तैनात फार्मेसिस्ट के घर से चोरों ने करीब आठ लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में तैनात फार्मेसिस्ट विनोद नेगी ने घर में चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। विनोद नेगी ने बताया कि उनका परिवार 2 जुलाई को देहरादून गया था। 18 जुलाई को जब वह वापस घर आए तो देखा कि घर के मुख्य गेट व दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में जाने पर देखा कि बेड के अंदर रखे गहने गायब हैं। विनोद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए गहने तैयार किए थे। साथ ही पत्नी के गहने भी घर में ही रखे थे। इन गहनों की कीमत करीब सात से आठ लाख रुपये हैं। थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed