{"_id":"d946de24aaee1d639ab4f99829495197","slug":"jatar-of-furrow-s-grand-warming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुंड की जातर’ की भव्य तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुंड की जातर’ की भव्य तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौराणिक धार्मिक ‘कुंड की जातर’ ( गंगनाणी बसंत मेेला) को भव्य रूप देने के लिए जिला पंचायत नेे तैयारियां शुरू कर दी हैै।
13 फरवरी को बौखनाग देवता सहित क्षेत्र के तमाम देवी-देवताओं की डोलियों की मौजूदगी में तीन दिवसीय कुंड की जातर मेले का शुभारंभ होगा।
शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत कर्मियों के साथ ही संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
बड़कोट में बैठक कर उन्होंने मेला आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया।
कहा कि इस बार मेले को भव्य रूप दिया जाएगा। फाल्गुन मास की संक्रांति पर ‘कुंड की जातर’ का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह, अनिल कुमार, आजाद डिमरी आदि लोग मौजूद रहे।